सौतेले पिता ने बेटी से गंदी हरकत, मां ने दर्ज कराई एफआईआर

mp03.in संवाददाता भोपाल
गौतम नगर इलाके में शुक्रवार रात गहरी नींद में सो रही नाबालिग बेटी के साथ सौतेले पिता ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार इंद्रा सहायता नगर निवासी 14 वर्षीय पीड़िता स्कूल में पढ़ाई करती है। शुक्रवार रात वह अपने घर में सौ रही थी, तभी उसके सौतेले पिता ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसी बीच पीड़िता की नींद खुल गई तो उसने शोर मचा दिया तो उसकी मां आ गई। मां के आते ही पीड़िता ने उसे पूरा घटनाक्रम बताया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी पिता उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। बाद में अपनी मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी पिता पर मामला दर्ज कराया। साथ ही पुलिस ने भी घेराबंदी कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।