सौतेले बेटे काे मौत के घाट उतारने वाली मां और उसका बेटा गिरफ्तार

mp03.in संवाददाता भोपाल।
राजधानी के अवधपुरी इलाके में मंगलवार सुबह घर के बाहर बैठे सौतेले बेटे के सिर पर पीछे से लोहे की रॉड मारकर हत्या करने वाली उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद लोहे की रॉड छुपाने में आरोपिया के असल बेटे ने मदद की थी। दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बीडीए कालोनी अवधपुरी निवासी वीरेंद्र (35) की मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे घर के बाहर हत्या कर दी गई थी, उसके सिर पर लोहे की रॉड मारी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस का मृतक की सौतेली मां ने बताया कि तीन अज्ञात लोग आए थे। जिनसे वीरेंद्र का विवाद हुआ था, उन्हीं में से एक बदमाश ने वीरेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया था। वीरेंद्र के घायल होने पर सौतेली मां ने चिल्ला चोट मचाई थी, जिसके बाद घर से परिजनों के बाहर आने पर आरोपी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया लेकिन तीन युवकों से विवाद की किसी गवाह ने पुष्टी नहीं की। घटना के वक्त आसपास के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई तीन संदिग्ध युवक नजर नहीं आए। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, पुलिस ने मृतक की सौतेली मां से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने खुद ही रॉड से हमला कर बेटे की हत्या करना कबूली। हत्या के बाद उक्त रॉड को छुपाने में उसके बेटे सौरभ ने मदद की। पुलिस ने आराेपियों की निशानदेही पर रॉड बरामद कर ली। बुधवार को दोनाें मां-बेटे का न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया।
परेशान थी सौतेले बेटे से
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका सौतेला बेटा कोई काम नहीं करता है। वह उससे परेशान हो चुकी थी। वह उस पर गलत नजर रखता था। पति के नहीं होने पर वह शराब पीने के बाद उससे मारपीट तक करता था। इसी वह परेशान हो गई थी। सुबह वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आकर उसके सिर में रॉड मार दी। उसके बाद चिल्लाना शुरू कर दिया।
बेटे के विवाद की जानकारी थी, इस लिए बनाई कहानी
वीरेंद्र का कुछ लोगों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। महिला को इसका पता था। इसलिए उसने पुलिस को इसके बारे में भी बताया था। उसे उ मीद थी कि पुलिस इसी आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।