पति के साथ बाइक पर जा रही महिला के गले से मोपेड सवार बदमाशों ने चेन लूटी

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार सुबह पति के साथ बाइक पर जा रही महिला के गले से मोपेड सवार दो युवक सोने की चेन लूट ले गए। चेन की कीमत 45 हजार रुपए बताई जा रही है। दंपति ने आरोपियों का करीब आधा किलो मीटर तक पीछा भी किया था। हालांकि बदमाश उन्हें चकमा देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सीटीओ बैरागढ़ निवासी रिंकी शर्मा पति सतीश शर्मा (35) गृहणी हैं। जबकि पति निजी स्कूल में टीचर हैं। दंपति शुक्रवार सुबह बाइक पर सवार होकर नेहरू नगर निवासी परिचित के घर जा रहे थे। गुलमोहर गार्डन के पास एयरपोर्ट रोड पर पीछे से आए मोपेड सवार युवकों में से पीछे बैठे लड़के ने रिंकी के गले में पहनी हुई सोने की चेन झपट ली। दंपति ने शोर मचाया पर आरोपी मोपेड तेजी से दौड़ाते हुए फरार हो गए। महिला के पति ने आरोपियों का करीब आधा किलो मीटर तक पीछा भी किया था, हालांकि आरोपी चकमा देने में कामयाब हो गए। सुबह का समय होने के कारण रोड पर भीड़ भी कम थी। घटना के बाद में दंपति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने स्पॉट मुआएना किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटना स्थल के पास पास पड़ताल की है। शुक्रवार रात मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। पुलस का कहना है कि आज मु य मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटैज खंगाले जाएगें। जिससे आरोपियों को ट्रेस किया जा सके।