पारिवारिक विवाद के चलते मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दी

- mp03.in संवाददाता भोपाल
कोलार इलाके में सोमवार को एक मिस्त्री ने घर से दूर एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद के चलते वह बीते कई माह से तनाव में चल रहा था। मृतक शराब पीने का आदी भी था। सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
एएसआई महेश मांझी के अनुसार बंजारी बस्ती कोलार निवासी कैलाश बालमिकि पुत्र मुकुंद बालमिकि (52) मिस्त्री था। उसने दो शादी की थीं। पहली पत्नी से अलग होने के बाद वह दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। कैलाश शराब पीने का भी आदी था। नशे की लत के चलते उसका आए दिन परिवार में विवाद होता था। पहली पत्नी को लेकर भी वह तनाव में रहता था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात को बिन बताए वह घर से निकला था। घर से दूर गणपति इंक्लेव बीमाकुंज में उसने एक कमरा अलग से किराए पर ले रखा था। परिजनों से विवाद के बाद में अकसर वह अकेला वहीं रहता था। रविवार को रात भर जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरु की। कमरे पर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाजे देने पर भी गेट नहीं खुला तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से गेट के ताडक़र शव को बाहर निकाला। मामले में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
– आग में झुलसी महिला ने दम तोड़ा
वहीं बैरागढ़ इलाके में रहने वाली 43 वर्षीय महिला संगीता बीते 28 नवंबर की सुबह घर में खाना बनाते समय झुलस गई थी। उपचार के लिए उसे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में भी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।