मिसरोद पुलिस ने 14 वर्षीय गुम बालिका को अहमदाबाद से किया बरामद

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
मोबाइल पर ज्यादा बात करने पर लेकर परिजनाें की फटकार के बाद लापता नाबालिग बच्ची को मिसरोद पुलिस अहमदाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है।
मिसरोद पुलिस के अनुसार 29 जनवरी को पिता व बड़े भाई ने मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने की बात को ग्राम बर्राई निवासी 14 साल की बालिका को डांट फटकार लगा दी थी। जिसके बाद बच्ची घर से लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हये टीम के माध्यम से तकनीकी संसाधनों के प्रयोग से उक्त बालिका के संबंध में जानकारी मिलने पर टीम को अहमदाबाद गुजरात भेजकर गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।
सराहनीय भूमिका– थाना प्रभारी मिसरोद रासबिहारी शर्मा, उनि अर्चना तिवारी, सउनि अशोक शर्मा, प्र. आर. ब्रिजेन्द्र परमार, आर. पवन त्रिपाठी.. महिला आर. महिमा गिनारे महिला आर. आरजू दुबे।