नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
गांधी नगर इलाके में 16 साल के किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। माामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार अर्जुन वार्ड गांधी नगर निवसी अंशुल नामदेव पिता हरिचरण नामदेव (16) पढ़ा-लिखा नहीं था और जो भी प्राइवेट काम मिले कर लिया करता था। मंगलवार को उसके माता-पिता शादी में गए थे। वह घर पर बहन के साथ अकेला था। इस दौरान दोपहर में उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बहन ने उसे फांसी के फं दे पर देखकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन घर पहुंचे और पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंच चुकी थी।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।