घर के बाहर खेल रही बच्ची से अधेड़ ने की छेड़छाड़

mp03.in संवाददाता भोपाल
एमपी नगर इलाके में सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची से अधेड़ व्यक्ति ने अश्लील छेड़छाड़ कर दी। जबकि कोलार में नाबालिग छात्रा के साथ मनचले ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एमपी नगर पुलिस के अनुसार अर्जुन नगर निवासी 40 वर्षीय महिला की दो साल की बेटी सोमवार को घर के बाहर खेल रही थी। मां की जब बच्ची पर नजर पड़ी तो देखा कि अधेड़ उम्र का व्यक्ति शेरू उर्फ बादशाह उसके साथ अश्लील हरकते कर रहा है। महिला के चिल्लाने पर बदमाश मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपी पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। इसलिए पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है।
नाबालिग से छेड़छाड़
कोलार कान्हाकुंज फेस-2 में रहने वाली 15 वर्षीय एक निजी स्कूल की छात्रा है। सोमवार रात छात्रा अपने घर में मौजूद थी। तभी पड़ोसी मनचला अजय छावक उसके घर में घुस गया और अश्लील हरकतें कर दी। छात्रा की चीख पुकार सुनकर मनचला मौके से फरार हो गया। बाद में अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा ने केस दर्ज कराया। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।