लोडिंग ऑटो चालक ने फांसी लगाई, सीढ़ियों से गिरने से वृद्ध् की मौत !
mp03.in संवाददाता भोपाल
अशोका गार्डन इलाके में बुध्लवार रात एक लोडिंग ऑटोचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुंदर नगर निवासी मुईन खान पुत्र अब्दुल रफीक नव विहार सब्जी मंडी में लोडिंग ऑटो चलाता था। जोकि शराब पीने का आदी था। बुधवार शाम घर के सभी लोग एक रिश्तेदार के घर रिसेप्शन में शामिल होने के गए थे। कुछ देर बाद मुईन घर आ गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे छोटा भाई वापस लौटा तो उसने मुईन फांसी के फन्दे पर लटका मिला। उसकी मौत हो चुकी थी, परिजनों के साथ ही छोटे भाई ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुईन तनाव में था। वह तकरीबन रोजाना ही शराब पीने लगा था। जब उसकी पत्नी शराब पीने से मना करती थी तो वह झगड़ा करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सीढिय़ों से गिरकर वृद्ध की मौत
सीढिय़ों से उतर रहे वृद्ध का अचानक ही संतुलन बिगड़ा और वे गिर गए। सिर में चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी 85 वर्षीय रामकृष्ण उपाध्याय बुधवार शाम साढ़े सात बजे सीढ़ियों से गिर गए थे। उन्हें इलाज के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।