सौतेली मां से कलयुगी बेटे ने की ज्यादती

mp03.in संवाददाता भोपाल
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने सौतेली मां से ज्यादती कर डाली। घटना गत शुक्रवार 17 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता ने शिकायत नहीं की थी, लेकिन आत्मगिलानी होने और रिश्तेदारों की समझाइश पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 24 साल की महिला गोविंदपुरा इलाके में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसके पति की मृत्यु के बाद उसके सौतेले बेटे उससे अलग रहने लगे थे। शुक्रवार को महिला का 25 साल का सौतेला बेटा उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। महिला घटना के बाद पुलिस ने शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। हालांकि जब रिश्तेदारों ने समझाया कि आरोपी को इसकी सजा मिलनी चाहिए तो वह शनिवार को थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत की।