शादी के चार महिने बाद ही डॉक्टर की प्रोफेसर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी!
mp03.in संवाददाता भोपाल
शादी के महज चार महिने बाद ही डॉक्टर की नवविवाहिता प्रोफेसर पत्नी ने शुक्रवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पिपलानी पुलिस के अनुसार डाक्टर सरीता पटेल (30) मूलत: छिंदवाड़ा की निवासी थीं। चार माह पहले उनकी शादी 739 डी 2 ए सेक्टर पिपलानी निवासी एमबीबीएस डाक्टर दिलीप पटेल से हुई थी। सरीता बीएएमएस करने के बाद एमडी की पढ़ाई कर रही थीं। वह एक निजी कॉलेज में बतौर प्रोफेसर कार्य कर रही थीं। ससुराल में उनके पति के अलावा भेल में पदस्थ उनके ससुर और सास के साथ एक देवर रहता है। शुक्रवार शाम डॉक्टर पटेल बाहर गए हुए थे, जबकि सास-ससुर और देवर वॉक पर गए हुए थे। लौटकर देखा तो गेट अंदर से लॉक था, दरवाजा तोडक़र परिजनों ने घर में प्रवेश किया तो सरीता की बॉडी फंदे पर लटकी थी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने किसी प्रकार की कोई परेशानी का जिक्र परिजनों से नहीं किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
– सल्फास खाकर युवक ने की खुदकुशी
ऐशबाग इलाके में स्थित चाण्क्यपुरी चौराहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गौरव जैन पति अशोक जैन (31) गुरुवार की रात को घर में सल्फास खा लिया था। उपचार के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
– हादसे में घायल पुलिसकर्मी की मौत
दो साल पहले 30 नवंबर 2018 में ग्राम बैजाखेड़ी के पास में शमशाबाद थाने में पदस्थत रहे आरक्षक चंदर सिंह यादव (40) सडक़ हादसे में घायल हो गए थे। जिसके बाद से ही उनकी हालत गंभीर थी और लगातार उपचार चल रहा था। बीती रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कामय कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।