खाना लेने रसाेई में गई बहू से जेठ ने की छेड़छाड़ !

mp03.in संवाददाता भोपाल
अंबेडकर नगर में खाना लेने रसोई में पहुंची बहू से मनचले जेठ ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला अंबेडकर नगर मल्टी में रहती है। घर में उसके परिवार के अलावा जेठ व ससुराल के अन्य लोग भी रहते हैं। जेठ का बर्ताव पिछले कुछ दिनों से बदल गया था। वह अक्सर ही महिला को घूरता रहता था। तीन दिन पहले जेठ घर पहुंचा तो उसने बहू से खाने थाली परोसने को कहा। महिला जैसे ही किचिन में गई, पीछे से जेठ भी पहुंच गया। यहां पर अकेला पाकर उसने छेडख़ानी कर दी। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो जेठ मौके से भाग निकला। महिला ने पति और अन्य परिजनों को पूरी बात बताई। सभी ने जेठ को समझाइश दी, इसके बाद भी जब उसके बर्ताव में बदलाव नहीं आया तो महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।