नामचीन डॉक्टर के बेटे के होटल में वेटर ने वेटर से किया कुकर्म

होटल स्पाइस लैंड में वेटर ने किया वेटर से अप्राकृतिक कृत्य
mp03.in संवाददाता भोपाल
मिसरोद थाना स्थित शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के बेटे द्वारा संचालित होटल के सर्वेंट रूम में 31 जनवरी की रात एक वेटर से 10 साल छोटे वेटर ने डरा-धमकाकर अप्राकृतिक कृत्य किया। बाद में आरोपी द्वारा वेटर को जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई थी। डरे सहमे वेटर ने उस समय पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी, मालिक को जब बताया तो उन्होंने भी होटल की बदनामी का हवाला देते हुए थाने में शिकायत न करने की सलाह दी। लेकिन कई दिनों तक आत्मगिलानी होने पर रविवार रात पीड़ित ने मिसरोद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। हालांकि आरोपी की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मिसरोद पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय युवक होशंगाबाद स्थित स्पाइस लैंड होटल एंड रेस्टोरेंट के वेटर का काम करता है। जोकि होटल के ही सर्वेंट रूम में रहता है। उसके साथ ही 25 वर्षीय अजय मिहाना भी होटल में वेटर की नौकरी करता है। आरोपी का होटल में दबदबा है, जोकि होटल के अन्य कर्मचारियों को हमेशा धमकाकर रखता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी की रात करीब दस बजे वह सर्वेंट रूम में था, तभी आरोपी अजय सर्वेंट रूम में पहुंच गया और उसे डराने धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने जबरिया उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। घटना की जानकारी उसने अगले दिन मालिक समीर राय को दी, जिन्होंने होटल की बदनामी का हवाला देते हुए शिकायत न करने पर दबाव दिया। जबकि आरोपी वेटर अपने साथियों और लोगों को वारदात की जानकारी देकर पीड़ित वेटर को लगातार बदनाम कर रहा था। आत्मगिलानी होने पर 6 फरवरी की रात पीड़ित वेटर ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हमीदिया के रिटायर्ड डॉक्टर हैं, संचालक के पिता
यह रेस्टोरेंट हमीदिया अस्पताल से रिटायर्ड हुए डॉक्टर पीके राय का बताया जा रहा है। होटल का संचालन उनके बेटे समीर राय करते हैं।