राजधानी में महिला को सरेराह मनचले ने छेड़ा, विरोध करने पर मारपीट

mp03.in संवाददाता भोपाल
निशातपुरा इलाके में एक मनचले ने महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निशापुरा थाना पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला पिछले चार साल से शाहरुख मंसूरी से परिचित है। पिछले कुछ दिनों से महिला के प्रति शाहरुख के बर्ताव में परिवर्तन आने लगा, वह उसका पीछा करने लगा था। शनिवार को महिला विवेकानंद कॉलोनी के मार्केट के पास से गुजर रही थी इसी दौरान शाहरुख पीछा करते हुए आया और रास्ता रोक लिया। महिला ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरु कर दी। महिला के चिल्लाचोट मचाने से आरोपी मौके से भाग निकला। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने मारपीट व छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विवाहिता से छेड़छाड़
ईंटखेड़ी पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय विवाहिता पतलौन गांव में रहती है। दो दिन पहले बारिश के कारण गांव की लाइट चली गई थी। इस दौरान वह कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान जा रही थी तभी पीछे से नाबालिग आया तथा उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। महिला ने मना किया तो वह हाथ पकड़कर उसे अपने घर की ओर खींचने लगा। महिला ने शोर मचाया तो नाबालिग मौके से भाग निकला। महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।