पति की गैरमौजूदगी में बेडरूम में घूसकर पड़ोसी मनचले ने विवाहिता से की छेड़छाड़ !

mp03.in संवाददाता भोपाल
शाहपुरा इलाके में बीती रात पति की गैरमौजूदगी में पड़ोस में रहने वाला मनचला महिला के बैडरूम में आ घुसा। मनचला महिला से प्रेम का इजहार कर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मदद के लिए आ गए, जिनसे आरोपी विवाद करने लगा। पुलिस का सायरन सुनने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सरस्वती नगर निवासी महिला गृहणी है। उसका पति मजदूरी का काम करता है। काम के सिलसिले में वह फिलहाल विदिशा में है। पीडि़ता अपने मासूम बच्चे के साथ गुरुवार रात घर में अकेली थी। रात करीब आठ बजे मोहल्ले में रहने वाला समीत उर्फ काला उसके घर में घुस गया। आरोपी महिला के बेडरूम में उसी के बिस्तर पर लेट गया। पीडि़ता के कमरे में दाखिल होते ही उसे पकडक़र आईलवयू कहा और छेडख़ानी करने लगा। विवाहिता के शोर मचाने पर पड़ोसी मदद के लिए आए। आरोपी तब भी घर से निकलने के लिए तैयार नहीं हुआ। लोगों से विवाद करने लगा। तब डायल 100 को कॉल कर बुलाया तो आरोपी पुलिस वाहन को देखकर भाग गया। जिसके बाद में महिला ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर,रातीबढ़ थाना इलाका स्थित कैरवा डेम रोड पर जावेद हसन नाम के मनचले ने 28 वर्षीय पीडि़ता के साथ सरेराह छेडख़ानी कर दी। पीडि़ता कली शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।