पति के चचेरे भाई ने की महिला से ज्यादती

Share on social media
mp03.in संवाददाता.भोपाल
एक महिला के चचेरे देवर ने घर में घुसकर उसके साथ ज्यादती की और वीडियो बनाकर ब्लेकमेलिंग करने लगा। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीया पीडिता अयोध्या बायपास इलाके में रहती है। उसके पति का चचेरा भाई दो साल पहले प्राइवेट जॉब करने के लिए गुना से भोपाल आया तथा महिला के घर के पास ही रहने लगा। जिसका रोजाना ही महिला के घर आना-जाना था। 1 सितंबर 2019 को वह महिला के घर पहुंंचा इस समय महिला घर में अकेली थी। मौका पाकर उसने महिला के साथ जबरिया ज्यादती की। बदनामी के डर के कारण महिला ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसी चुप्पी का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ एक बार फिर से दुष्कर्म किया। इस बार उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
शहर से बाहर जाकर भी कर रहा था बदनाम
कुछ दिनों बाद देवर की नौकरी लग गई, जिसके बाद वह दूसरे शहर चला गया। भोपाल से जाने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर महिला को परेशान कर रहा था। उसकी धमकियों से परेशान होकर महिला ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी भोपाल से जाने के बाद से अपने गुना स्थित घर नहीं पहुंचा है। वीडियों के संदर्भ में पुलिस का कहना है कि महिला ने अपनी शिकायत में अश्लील वीडियो बनाने की बात तो कही है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई वीडियो नहीं मिला है।