नशे में धुत होकर पत्नी से विवाद किया और लगा ली फांसी

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
शाहजहांनाबाद इलाके में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर गुरुवार को पत्नी वे विवाद किया और फांसी लगाकर जान दे दी। शराब पीने के बाद वह आए दिन घर में विवाद करता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
एएसआई मुन्नालाल ने बताया कि मदर इंडिया कॉलोनी निवासी लालू चौहान पिता सूजबली चौहान (40) मदर इंडिया कॉलोनी में रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम बच्चे शौच के लिए पहाड़ी पर गए थे। इस दौरान उन्होंने लालू चौहान की लाश पेड़ पर लटकी देखी थी। इसके बाद घर आकर जानकारी दी। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बरामद कर पीएम के लिए भेज दी थी। पुलिस को परिजन ने बताया कि लालू शराब पीने का आदी था। उसे पत्नी शराब पीने के लिए मना करती थी। बुधवार रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी ने उससे शराब न पीने की बात की तो कहासुनी हो गई। कहासुनी बढऩे पर लालू घर से निकल गया था। इसके बाद गमछे से पेड़ पर फं दा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।