साथ में जमकर शराब पी, विवाद होने पर प्रेमिका की गला घोंटकर कर दी हत्या

mp03.in संवाददाता भोपाल
राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में लिवइन में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका एक साथ शराब पी। फिर झगड़ा होने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार अजरा उर्फ आसमा खान (35 साल) करीब 2 साल से अपने पहले पति से अलग हो चुकी थी। जिसके बाद राजीव नगर में अपने प्रेमी बबलू के साथ लिवइन में रह रही थी। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को अजरा के घर में मृत पड़ी थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतका के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले। पूछताछ में पता चला कि अजरा ने रविवार रात लिव-इन पार्टनर बबलू के साथ शराब पी थी। उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। कुछ देर बाद दोनों की आवाजें शांत हो गई। आज दोपहर तक जब अजरा ने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने अंदर देखा। वह जमीन पर पड़ी मिली। पुलिस का कहना था कि प्रेमी बबलू पर हत्या करने का शक है। क्योंकि लोगों ने उसे शराब पीने के बाद महिला से झगड़ा करते देखा था। वह मौके से फरार है।