आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक सरकारी आवास में साइकिल चोरी कर ले गए बदमाश

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
शिवाजी नगर इलाके में नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक के सरकारी आवास से शुक्रवार दोपहर अज्ञात चोर सायकल सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए हैं। कर्मचारी की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार संजय जैन नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक हैं और ई-117/111 में रहते हैं। वर्तमान में परिवार बाहर है। 22 अक्टूबर को वे सुबह साढ़े दस बजे कार्यालय चले गए थे। दोपहर बार बजे तक कर्मचारियों ने देखा तो मकान सुरक्षित था। शाम चार बजे जब महाप्रबंधक घर पहुंचे तो मकान का मेन दरवाजा तो बंद मिला। लेकिन पीछे की बाउंड्रीवॉल फांदकर कोई बदमाश घुसा और सायकल, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान चोरी कर ले जा चुका था। चोरी गए सामान की कीमत पुलिस ने 30 हजार आंकी है। पुलिस अब शिवाजी नगर में पन्नी-कचरा बीनने वालों की तलाश कर रही है। आशंका है कि कचना बीनने वालों ने मकान सूना देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा।