किश्तें भरने और मुनाफा देने का झांसा देकर जालसाज कार हड़प ले गए

mp03.in संवाददाता भोपाल
अयोध्या नगर पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों की की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
टीआई नीलेश अवस्थी के अनुसार बसंतकुंज अयोध्या नगर में शैतान सिंह के परिचित मिलन शर्मा और राजा है। जोकि भिंड और अवधपुरी इलाके में रहते हैं। शैतान सिंह ने बीते साल एक नई कार खरीदी थी। इस कार से आमदानी का झांसा देकर मिलन और राजा ने झांसे में ले लिया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वह कार की किश्तें भी भरेंगे। दो महीने तक जालसाजों ने फरियादी की कार की किश्ते भी चुकाई और मुनाफे की रकम भी। जिसके बाद किश्ते चुकाना और पेसा देना बंद कर दिया। जिसके बाद अब आरोपी न कार लौटा रहे हैं और न ही तय रकम दे रहे हैं। पीडि़त ने अपने स्तर पर कार की पड़ताल की तो पता लगा कि कार को दोनों जालसाज कहीं गिरबी रख लाखों रुपए लेकर हड़प चुके हैं। जिसके बाद में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया।