बहन को छेड़ने वालों को फटकार लगाने पर मनचलों ने भाई पर किया जानलेवा हमला

– कान काट डाला, सिर में छुरी मारी, गले और पीठ पर भी किए वार, घायल की हालत नाजुक
mp03.in संवाददाता भाेपाल
बहन से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को फटकार लगाने वाले भाई को चार दिन बाद आरोपियों ने चलती गाड़ी से गिरकर धारदार चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को सरेराह अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलसके अनुसार पुतलीघर निवासी मो.सोहेल पुत्र मो. अनीस (22) कबाड़खाने में सेकंड हैंड टायर बेचने का कारोबार करता है। मोहल्ले में ही आरोपी अली, आसिफ, यूनुस और अनस रहते हैं। चार दिन पहले फरियादी की बहन फखरुद्दीन अली मस्जिद के पास से गुजर रही थी। तब अली ने उसे अश्लील कमेंट्स किए थे। साथ में तीनों अन्य आरोपी भी मौजूद थे और लड़की का मजाक उड़ा रहे थे। पीडि़ता ने घर पहुंचने के बाद में मामले की जानकारी भाई सोहेल को दी। सोहेल ने घर से निकलकर आरोपियों की तलाश की और उन्हें जमकर फटकार दिया। सोहेल की बातों को आरोपी दिल में लिए हुए थे। बीती रात सोहेल दोस्त फरहान के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए जा रहा था। रास्ते में चारों आरोपी घात लगाकर उसका इंतजार कर रहे थे। मस्जिद के पास बदमाशों ने चलती गाड़ी से फरहान और सोहेल को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद में आरोपियों ने चाकू से छुरी से उसपर हमला किया। सोहेल में पुलिस को बताया कि पहला वार अली ने उसके कान पर किया। जिससे उसका दाहिना कान व गाल कट गया। आसिफ ने उसके सिर में चाकू मारा, जिससे सिर में गंभीर घाव हुआ है। इसके बाद में यूनुस ने सोहेल का गला रेतने का प्रयास किया और गले पर गहरा वार किया। जबकि अनस उसे लात-घूसों से पीटता रहा। तभी आस पास खड़े लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपी भाग निकले। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया है। अस्पताल में भर्ती सोहेल की हालत नाजुक बनी हुई है, देर रात पुलिस को बयान देने के बाद से ही उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी।