अज्ञात कारणों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

mp03.in संवाददाता भोपाल
निशातपुरा इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार करोंद निवासी धर्मेंद्र जाट पुत्र किशोरी लाल (35) मजदूरी करता था। बुधवार शाम करीब चार बजे उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। उसे फंदे पर झूलते देख परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया है।
युवक की मौत
बिलखिरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। उसे टक्कर मारने वाले वाहन का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अब उसकी शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है।