दहेजलोभी पति की प्रताड़नाओं से तंग होकर विवाहिता ने लगाई थी फांसी।
Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
बिलखिरिया इलाके में पति की प्रताड़नाओं से तंग एक विवाहिता ने परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बिलखिरिया पुलिस के अनुसार ग्राम बिलखिरिया निवासी दुर्गा गुर्जर पति राकेश गुर्जर (29) ने गत 6 फरवरी को महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही महिला का पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट किया करता था। महिला के मायके पक्ष के लोग उसकी डिमांड के तौर पर पैसे भी दे चुके थे। इसके बावजूद भी वह उसे परेशान कर रहा था। मायके पक्ष ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।