खेत में तराई के विवाद में पिता-पुत्रों ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला

mp03.in संवाददाता भोपाल
बैरसिया इलाके में रविवार रात खेत से पाइप डालने की बात को लेकर हुए विवाद में पिता अपने बेटों के साथ मिलकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। हमले में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटों के खिाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम परतोरिया निवासी दिवान सिंह यादव पिता कमर सिंह (39) रविवार दोपहर वह अपने खेत पर पानी की पाइप लाइन डाल रहे थे। इस बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने आपत्ति ली तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में दीवान सिंह अपने घर पर चले गए थे। रात करीब आठ बजे भूपेंद्र सिंह अपने पिता इंदर सिंह, भाई जगदीश सिंह और भतीजे कुलदीप सिंह के साथ कुल्हाड़ी और फर्शो लेकर दीवान सिंह के घर पहुंचे। जहां आरोपियों ने दीवान सिंह, उसके दामाद राजीव सिंह और दामाद के बड़े भाई अनिरूध के साथ मारपीट कर उन पर हथियारों से हमला कर दिया और फरार हो गए। हमले की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मद्द से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों की हालत गंभीर होना बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात में ही घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें सोमवार दोपहर बाद पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।