बाथरूम में गिरने से किसान की मौत

mp03.in संवाददाता भोपाल
कोलार में रविवार रात एक किसान अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार राजहर्ष निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार खेती किसानी का काम करते थे। रविवार रात करीब 11:40 बजे बाथरूम में गिरने से उनकी मौत हो गई। कॉफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तब परिजनों ने गेट तोड़कर बॉडी को निकाला था। इसके बाद एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विनोद शराब पीने के आदि थे, इसी के साथ उन्हें मिर्गी के दौरे भी आते थे। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
13 मार्च को सेंटजेवियर स्कूल के सामने एक साइकिल वाले को बचाने के चक्कर में महेश टटवर्धन (53)स्वयं की बाइक स्लिप होने से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बीती रात उनकी मौत हो गई। मृतक शाहपुरा इलाके का रहने वाला था।