नाबालिग से उसके घर में पूर्व किराएदार ने की ज्यादती

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
निशातपुरा इलाके में 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ मकान में पूर्व किराएदार युवक ने ज्यादती की।पीडि़ता ने विरोध किया तो युवक ने उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने घर में घुसकर बलात्कार करने तथा पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की फिलहाल गिर तारी नहीं की जा सकी है।
पुलिस के अनुसार नवाब कालोनी निवासी 17 साल की पीडि़ता 12 वीं कक्षा की छात्रा है। लड़की के परिवार में मां-पिता और दो अन्य बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। किशोरी के पिता मंडी में ही कारोबार करते हैं। जहां आरोपी बिलाल ड्रायवरी करता है। पूर्व में वह लड़की के मकान में स्थित एक कमरे में किराए से रहता था। इस दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। अन्य किराएदारों ने लड़की और लड़के के बीच अधिक बातचीत होने की जानकारी उसके पीडि़ता के परिजनों को दी। जिसके बाद किशोरी के पिता ने बिलाल से बीते साल नवंबर में मकान खाली करा लिया। जिसके बाद आरोपी ऐशबाग इलाके में जाकर रहने लगा। मकान खाली करने के बाद भी लड़का और लड़की के बीच में बातचीत होती रहती थी। बीती 29 अप्रेल की रात को लड़की के मां-पिता बाहर सहरी करने गए थे। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के घर में प्रवेश किया। जहां उसने डरा धमकाकर किशोरी के साथ ज्यादती की। इतना ही नहीं विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने किशोरी के फोन पर भी अश्लील कमेंट्स किए। जिसके बाद में गुरुवार को लड़की ने मां-पिता को मामले की जानकारी दी और थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।