शोरूम के चेजिंग रूम में कपड़े बदल रही महिला की तांकझांक करता कर्मचारी पकड़ाया

mp03.in संवाददाता भोपाल
शोरूम के चेजिंग रूम में कपड़े बदल रही महिला को तांकझांक करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पिपलानी पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय महिला स्कूल में शिक्षिका है। गुरुवार दोपहर वह आपूर्ति शॉपिंग मॉल में खरीददारी करने के लिए अपने पति के साथ गई थी। महिला का आरोप है कि उसे पहले तो कर्मचारियों ने पुरूष चैजिंग रूम में कपड़ों का ट्रायल करने के लिए भेज दिया। इसके बाद वह कपड़ों को ट्रायल ले रही थी, तभी स्टूल पर खड़े होकर मॉल का कर्मचारी तांकझांक कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर वह भाग गया था, लेकिन पीड़िता ने उसे पहचान लिया था। इस बात को लेकर महिला और उसके पति ने शॉपिंग मॉल में जमकर हंगामा किया । खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, जहां से पुलिस ने आरोपी कर्मचारी अब्बास को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया।