बारह किलो गांजे के साथ तीन तस्कर पकड़ाए !

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
मिसरोद इलाके से पुलिस ने शनिवार दोपहर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 12 किलो गांजा बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
मिसरोद पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर डेढ़ बजे 11 मील के पास पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध युवकों अनिकेत सिंह राजपूत, राजवीर और आकाश को रोका। पहले तो इन्होंने ना-नाकुर की। इससे पुलिस को शक हुआ। उन्होंने जांच की, तो उनके पास एक झोले में गांजा रखा मिला। जब्त करीब 12 किलोग्राम गांजे की बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपए है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस इनसे पूछ रही है कि यह गांजा उनके पास कहां से आया। कब से वे यह काम कर रही है इत्यादि जानकारी जुटाई जा रही है।