सोशल मीड़िया पर दोस्ती कर नाबालिग से जबरिया ज्यादती, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद घर में अकेली मौजूद नाबालिग से जबरिया शारीरिक संबंध बनाए। फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने पर नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी बात बता दी। रविवार को परिजनों के साथ थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी गई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी शाहजहांनबाद थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। इसी साल मार्च के महीने में सोशल साइड स्नेप चैट के महीने में किशोरी की दोस्ती आदित्य ठाकुर से हो गई थी। दोनों के बीच तीन महीने तक चैटिंग चलती रही। 21 जुलाई 2020 को दोपहर के समय युवक उसके घर पहुंच गया। इस समय किशोरी घर में अकेली थी। उसके पिता काम के सिलसिले में देश से बाहर रहते हैंं, जबकि मां किसी काम से बाहर गई थी। किशोरी के घर में अकेला होने का फायदा उठाते हुए आदित्य ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने किशोरी को धमकी देते हुए कहा था कि किसी को कुछ भी मत बताना। धमकी से डरी हुई किशोरी तीन महीने तक चुप रही। पिछले दिनों आदित्य फिर से उसे फोन पर परेशान करने लगा। वह उस पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। किशोरी ने कल परिजनों को पूरी बात बताई तथा देर रात थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।