घर में घुसकर पड़ोसी ने की नाबालिग किशोरी से ज्यादती !

mp03.in संवाददाता भोपाल
खजूरी इलाके में बुधवार रात सो रही किशोरी के कमरे में घुसकर पड़ोसी ने ज्यादती की। पुलिस ने देर रात विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार खजूरी के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी तीन साल पहले पढ़ाई छोड़ चुकी है। गांव में ही अरविंद विश्वकर्मा भी रहता था। चूंकि दोनों एक ही गांव के थे, लिहाजा दोनों में फोन पर भी कभी-कभार बात हो जाती थी। युवक कभी-कभार पीडि़ता के घर पर भी परिजनों से मिलने के बहाने आता था। अरविंद बुधवार रात करीब 12 बजे किशोरी के घर में घुसा और उसके कमरे में पहुंच गया। रात में गर्मी होने के कारण पीडि़ता के कमरे का दरवाजा खुला था। आरोपी ने किशोरी के कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म करने लगा। दुष्कर्म का अहसास होते ही पीडि़ता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक घर के लोग उसके कमरे में पहुंचे, आरोपी अपने कपड़े लेकर मौके से भाग गया। देर रात पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।