ट्राले में पीछे से टकराने में बाइक सवार की मौत

mp03.in संवाददाता भोपाल
जेल पहाड़ी पर शुक्रवार रात ट्राले में पीछे जा घुसे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इधर गणेश मंदिर के पास गाड़ी समेत गड्डे में गिरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद के अनुसार गौतम नगर जनता क्वार्टर निवासी विष्णु पिता आरबी आर्यल (38) एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। शुक्रवार रात वह किसी काम से श्यामला हिल्स इलाके में गया था। वहां से रात बारह बजे अपने घर के निकला था। कंट्रोल रूम तिराहे से वह जेल पहाड़ी चढ़ते हुए पशु चिकित्सालय के सामने उसकी बाइक आगे चल रहे ट्राले में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार ने 108 एंबूलेंस को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हबीबगंज थानांतर्गत हादसे में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बागसेविनया निवासी अशोक रघुवंशी तीन दिन पहले गणेश मंदिर के सामने उनकी गाड़ी का पहिया एक गड्ढे में आ गया था। जिसके कारण वे सडक़ पर गिर गए थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया।