गांधी नगर पुलिस को मृतका की पहचान हुई, अब आरोपियों की तलाश
mp03.in संवाददाता भोपाल
गांधीनगर इलाके में अज्ञात युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। जोकि मूलत: विदिशा की रहने वाली है। मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। जल्द ही पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर सकती है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर में मिली अज्ञात युवती की लाश और उसकी हत्या के मामले में अबतक बेसुराग पुलिस को उसकी पहचान हो गई है। मृतका का नाम कृष्णा अहिरवार बताया जा रहा है। जोकि विदिशा के शमशाबाद की रहने वाली है। मृतका तलाकशुदा थी, जिसकी 2 साल की बच्ची भी है। पुलिस ने इस मामले में संदेही 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जल्दी ही पुलिस इस अंधे कत्ल की वारदात से पर्दाफाश कर सकती है। मालूम होकि बुधवार शाम बीडीए कॉलोनी के पास स्थित पतंजलि परिसर के एक सुनसान प्लाट की झाड़ियों में एक लड़की का शव मिला था। लोगों की सूचना पर शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के चेहरे और सिर पर पत्थर से मारने के घाव मिले। पास ही खून से सना पत्थर भी मिला है। वह नीले रंग का जींस और टॉप पहने हुए थी। गुरुवार दोपहर तक मृतका के शव का पीएम कराया गया।