सोशल मीडिया पर दोस्ती के घर बाद घर पहुंचकर युवक ने महिला से की ज्यादती

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक महिला के घर पहुंचा, जहां उसे अकेला पाकर ज्यादती की। बाद में उसे बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने तंग आकर मामले की जानकारी पति को दी, जिसके बाद थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया है।
बजरिया पुलिस के अनुसार बापू कालोनी निवासी 25 वर्षीय महिला गृहणी हैं, जबकि उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अप्रैल के महीने में महिला की दोस्ती लाईकी नाम के एप पर राहुल डिरही से हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहचान होने के करीब बीस दिन बाद ही एक दिन राहुल महिला के घर पहुंच गया। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। उसने महिला पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डाला, महिला ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो राहुल ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वह वहां से भाग निकला। कुछ दिन बाद ही उसने महिला को फिर से फोन किया तथा फिजिकल रिलेशन बनाने की बात सबको बताने की धमकी देकर उसने महिला को एमपी नगर एक होटल में मिलने के लिए आने को मजबूर किया। महिला के होटल पहुंचने पर उसने राहुल ने एक बार फिर से महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर उसने कई बार महिला के साथ ज्यादती की। पिछले कुछ दिनों महिला ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया तो 25 अप्रैल को वह एक बार फिर से महिला के घर पहुंच गया तथा उसके साथ ज्यादती की। परेशान होकर महिला ने कल अपने पति को पूरी बात बताई तथा थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।