पत्नी की हत्या के बाद पति ने घर आकर लगाई फांसी

mp03.in संवाददाता भोपाल

पिपलानी इलाके में शुक्रवार रात आपसी विवाद के चलते पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी की लाश हथाईखेड़ा डेम के पास से बरामद कर ली। दोनाें ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एडीसीपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार सुभाष कालोनी निवासी अनम खान उर्फ बबली पति अफजल खान (26) की फरवरी 2021 में शादी हुई थी। पति लैथ मशीन का काम करता था, जबकि महिला टीआईटी कॉलेज ने टीआईटी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। शादी के बाद से दंपत्ति के बीच विवाद चल रहा था। इसलिए करीब आठ महीने से वह अपने हिनोतिया आलम स्थित मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम से महिला अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसकी गाड़ी इंद्रपुरी में मिली थी। लिहाजा परिजनों ने अशोका गार्डन थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रात करीब दस बजे महिला का पति अफजल भागते हुए अपने घर में घुसा और कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शनिवार को उसकी पत्नी अनम की लाश हथाईखेड़ा डेम के पास मिली। उसकी हत्या पेट और गले पर चाकू से हमला करके की गई थी। पुलिस को परिजनों के बयान और साक्ष्य मिले हें, जिससे यह स्पष्ठ है कि अफजल ने ही अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया है।
कोट़स ।।
दंपत्ति में पैसों को लेकर आए दिन नौकझोंक होती थी। घटना के दिन दोपहर डेढ़ बजे से रात साढे़ 8 बजे तक पति-पत्नी की मोबाइल लोकेशन एक साथ रही है। हत्या के बाद बाद अफजल खून से सने कपड़ों में बदहवास घर पहुंचा और फांसी लगा ली।
अजय नायर, टीआई पिपलानी