बलात्कार के मामले में जेल से जमानत पर आने के बाद दोबारा पीड़िता को डरा धमका रहा था आरोपी ।

mp03.in संवाददाता भोपाल
ज्यादती के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद आरोपी फिर पीड़िता को डरा धमकाकर मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर केस वापस लेने की धमकिया देने लगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
टीटी नगर पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती पंचशील नगर इलाके में रहती है। पूर्व में उसकी पहचान विनोद गुर्जर नाम के युवक से हुई थी। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। अफेयर के दौरान विनोद ने शादी का झांसा देते हुए युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया था। युवती ने जब उस पर शादी करने के लिए दबाव डाला तो विनोद ने युवती को दलित जाति का बताते हुए शादी करने से मना कर दिया था। युवती ने इस मामले की शिकायत मिसरोद थाने में की थी। पुलिस ने विनोद के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद उसे गिर तार कर लिया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद विनोद युवती पर केस वापस लेने के लिए दबाव डालने लगा। वह युवती को मैसेज कर प्रकरण वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही वह युवती को अश्लील मैसेज भी करता है। परेशान होकर युवती ने कल मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने विनोद के खिलाफ छेडख़ानी, धमकाने व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया आरोपी की अभी गिर तारी नहीं हो पाई है।
महिला से छेडख़ानी
रातीबड़ इलाके में मनचले ने कल दिन में महिला के साथ उसके ही घर के सामने छेडख़ानी कर दी। इस दौरान महिला का पति भी वहां पर मौजूद था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने गाली-गलौज व छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया है। रातीबड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय महिला बरखेड़ी बाजाप्त गांव में रहती है। तीन दिन पहले गांव में रहने वाला दिलीप कुशवाहा रात के समय ग्रिल के सहारे उनके घर की दीवार पर चढ़ रहा था। महिला को पति ने उसे दीवार पर चढ़ते हुए देख लिया था। पति ने जोर से आवाज लगाई तो वह मौके से भाग निकला था। चूंकि महिला व उसके पति ने युवक को पहचान लिया इसलिए दूसरे दिन उसके घर जाकर शिकायत कर दी। इसी बात से दिलीप कुशवाहा भडक़ गया। मंगलार को आरोपी ने महिला के घर घुसकर छेड़छाड़ कर दी।