विधवा महिला से परिचित ने की ज्यादती !

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
निशातपुरा इलाके में एक विधवा महिला के घर में घुसकर परिचित ने ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 36 साल की महिला इलाके में रहती है। जिसके पति की मौत हो चुकी है, महिला अपने 4 साल के बेटे के साथ रहती है। महिला ने बताया कि फारुख उर्फ रवि से उसकी मुलाकात जनवरी 2022 में हुई थी। जोकि महिला की और उसके 4 साल के बच्चे की ठीक से देखरेख करने लगा। उसका महिला के घर अक्सर आना-जाना था। इसी बीच मौका मिलते ही आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी का विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आरोपी उससे मारपीट भी करता था। महिला का आरोप है कि वह आरोपी की शिकायत करना चाहती थी, लेकिन आरोपी उसे और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है लेकिन महिला संबंधी अपराध होने के कारण पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।