गमले लगाते वक्त छत से गिरे AC मैकेनिक की मौत !

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
छत पर गमला लगाने गए AC मैकेनिक की संदिग्ध हालातों में गिरकर मौत हो गई। अवधपुरी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मकान नंबर 53 तनवीर स्टेट अवधपुरी में गुरुदेव सिंह पिता जागीर सिंह (50) रहते थे। वह AC तथा रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग का कार्य करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे छत पर गमले लगाने के लिए गए थे। गमले लगाते समय संदिग्ध हालातों मेें छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि छत पर बाउंड्रीवाल नहीं थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है।