एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने प्रेमिका की शादी के एक साल बाद दी जान

भाई की साली से एक तरफा प्यार करता था युवक
– पन्ना से भोपाल आकर की खुदकुशी, लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ी लाश-मृतक के बैग में मिली रस्सी और केरोसिन
mp03.in संवाददाता भोपाल
छोला मंदिर इलाके की नव जीवन कॉलोनी में स्थित सड़क किनारे से पुलिस ने मंगलवार रात एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास मिले बैग में रस्सी और कैरोसिन ऑयल रखा था। उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं था, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक के मोबाइल में पेटर्न लाक लगा था। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान विवेक राय पिता लालूराम राय (30) निवासी पन्ना के रूप में की। मृतक का भाई मुकेश राय नवजीवन कालोनी छोला में पत्नी के साथ रहता है। जोकि टिकिट बुकिंग का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि इसी इलाके में उसका ससुराल है। गत वर्ष मुकेश की साली से विवेक की शादी की बात चल रही थी। विवेक उससे एक तरफा प्यार करता था। शादी की बात से विवेक काफी खुश था और अक्सर भोपाल आता था। कुछ दिन बाद मुकेश की साली की शादी किसी कारण से परिजन ने विवेक से न करते हुए सीहोर में कर दी। यह बात पता चलने के बाद विवेक दुखी रहने लगा था। विवेक सोमवार को पन्ना से भोपाल पहुंचा था। वह अपने साथ बैग लेकर आया था। बैग में आत्महत्या के लिए रस्सी और केरोसिन रखा हुआ था, लेकिन उसने आत्महत्या के लिए केरोसिन और रस्सी का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि वह कीटनाशक खरीद कर लाया और दशहरा मैदान में कीटनाशक पी लिया। वहां से पैदल-पैदल पांच सौ मीटर करीब चलकर नवजीवन कॉलोनी पहुंचा था। वहां गली नंबर 10 में इंद्रजीत मालवीय के मकान के सामने गिर गया। इंद्रजीत मालवीय की नजर पड़ी तो विवेक के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी सांसे थम चुकी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
– आधी रात परिजनों को मिली खुदकुशी की खबर
थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि विवेक की पहचान तो हो गई थी, लेकिन उसके परिजन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। विवेक के पास जो मोबाइल मिला था, उसका भी पैटर्न लॉक था। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने विवेक के भाई मुकेश राय से संपर्क कर घटना की जानकारी उसे दे दी। मंगलवार को विवेक का शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। विवेक के तीन अन्य भाई है। एक भाई है भाई राकेश राय छोला मंदिर नवजीवन कॉलोनी मे रहती है, जबकि मुकेश ईटखेड़ी में और एक अन्य भाई मुक्कु गांव में रहता है।