एम्स अस्पताल में मानसिक रोगी ने फांसी लगाकर जान दी

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
एम्स अस्पताल में मानसिक वार्ड में भर्ती एक मरीज ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीते कई दिनों से दिमागी तौर पर बीमार चल रहा था। वहीं अवधपुरी में रहने वाली एक महिला की गुरुवार रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार इंदौर नाके के पास सीहोर निवासी दीपक जायसवाल पिता मनोहर जायसवाल बीते कई दिनों से दीमागी रूप से बीमार चल रहा था। उसे दौरे आते थे, जिसके बाद मे बीते महीने 28 तारीख को परिजनों ने इलाज के लिए उसे एम्स अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार रात उसने चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कामय कर लिया है। वहीं अवधपुरी में रहने वाली सुमन कपूर को गुरुवार रात मुह से झाग निकलता देखने के बाद परिजनों ने जेपी अस्पताल पहुंचाया था। जहां देर रात करीब बारा बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।