कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाई, पत्नी के मायके जाने से दुखी पति पर फंदे पर झुला

mp03.in संवाददाता भोपाल
बागसेवनिया इलाके में कर्जे में डूबे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार अमराई परिसर निवासी सुनील कामले पुत्र राजन(30) मेहनत-मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक ने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। लेकिन आमदनी कम होने के कारण वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। इसी बात के चलते वह तनाव में रहता था। पुलिस मर्ग कायम कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं उसे कोई सूदखोर कर्ज चुकाने के लिए परेशान तो नहीं कर रहा था।
पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने फांसी लगाकर जान दी
कोलार थाना पुलिस के अनुसार ओम नगर कोलार रोड निवासी प्रेमकुमार यादव पुत्र कल्ला यादव(44) मिस्त्री का काम करता था। वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता था और शराब पीने का आदी था। शुक्रवार रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी ने आपत्ति जताई को शराब पीने से मना किया तो वह विवाद करने लगा। इस बात से नाराज पत्नी घर छोड़ कर चली गई। इसके बाद युवक ने अपने घर में लोहे के पाइप से साड़ी का फंदा बांध और फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।