शादी का झांसा देकर दस सालों से दूसरे की पत्नी से ज्यादती करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
भेलकर्मी की पत्नी से शादी करने का झांसा देकर करीब दस साल से ज्यादती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
अवधपुरी पुलिस के अनुसार अविनाश नगर निवासी 38 वर्षीय महिला के पति भेल में पदस्थ है। महिला के परिचित विजय आनंद का उसके घर में आना जाना था। 20 फरवरी 2009 को महिला जब घर में अकेली थी, तभी उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की थी। इसके बाद से ही आरोपी लगातर महिला का शोषण कर रहा था। महिला ने जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके बाद महिला ने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया। साथ ही महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। पुलिस को पता चला है कि आरोपी युवक पहले प्रॉपट्री डीलर का काम करता था, लेकिन अब वह बेरोजगार है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।