11 साल की मासूम को सौतेले पिता ने बनाया हवस का शिकार !

mp03.in संवाददाता भोपाल
अशाेका गार्डन थाना क्षेत्र में 11 साल की मासूम को सौतेले पिता ने ही अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के साथ गत दिसंबर 2020 में साथ ज्यादती की गई थी। उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तो उसकी मां ने उसे चुप रहने को कहा। दो दिन पहले मासूम जब अपनी दादी के घर गई तो उसने पूरी बात बताई। पीड़िता को ले जाकर परिजनों ने सौतेले पिता के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मां की चुप्पी को सहयोग मानते हुए उसे भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार अशोकागार्डन थानाक्षेत्र की बस्ती निवासी 11 साल की मासूम के पिता की मौत हो जाने के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेला पिता कई महीनों से उस पर बुरी नजर रखता था। दिसंबर 2020 में एक दिन मां मजदूरी करने के लिए चली गई थी। उस दिन बहानेबाजी करते हुए सौतेला पिता घर पर ही रुक गया। दोपहर के समय उसने सूनेपन का फायदा उठाते हुए नाबालिग के साथ के साथ ज्यादती की। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए मासूम को चुप रहने को कहा। इधर मां जब घर लौटी तो मासूम ने उसे पूरी बात बताई। अपनी बेटी का पक्ष में खड़ी होने के बजाए मां ने बेटी से कहा कि यह बात किसी को भी मत बताना। जब मां ने भी चुप्पी साध ली तो सौतेले पिता की हिम्मत बढ़ गई तथा उसने कई बार नाबालिग के साथ ज्यादती की, पीड़िता किसी भी तरफ से कोई मदद न मिलने पर शारीरिक शोषण सहती रही। दो दिन पहले मासूूम घर छोडक़र सागर जिले में रहने वाली अपनी दादी के घर पहुंच गई। वहां पर उसने दादी को पूरी बात बताई। बाद में दादी व अन्य परिजनों साथ सागर जिले की ही एक थाने में शिकायत कर दी। चूंकि घटनास्थल भोपाल का था इसलिए डायरी यहां पर भेज दी गई। अशोका गार्डन पुलिस ने बलात्कार व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को दबोच लिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में मासूम की मां को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।