शराब पीने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर चले हथियार, 10 लोग घायल !

mp03.in संवाददाता भोपाल
अवधपुरी इलाके में सोमवार देर रात शराब के पीने को लेकर हुए दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी, चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि अन्य लोग अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
पुलिस के अनुसार पीयूष कॉलोनी निवासी मोहन कुमार मजदूरी करता है। सोमवार रात वह अपने घर के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। इसीबीच उसका पड़ोसी शुभम से विवाद हो गया था। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और विवाद बढ़ने के बाद दोनों परिवार के लोग घर के बाहर आ गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी, चाकू और डंडे से हमला कर दिया। खूनखराबे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। हमले में मोहन पक्ष की ओर अशोक, रवि, पुष्पा, विजय, और प्रमोद डागोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शुभम पक्ष की ओर से सुरेश, सौरभ और रंजना को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर दोनों की हालत गंभीर होना बताई जा रही है।